संधोल ! भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना !

0
8697
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

संधोल/मंडी ! भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री एवं धर्मपुर से युवा नेता रजत ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस संधोल में केंद्रीय विद्यालय के नाम पर अब मगरमच्छ के आंसु बहा रही है। लोगों को गुमराह करने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है।
जबकि कांग्रेस नेताओं को यह भी जनता को बताना चाहिए कि वह अपनी सरकार में संधोल में केंद्रीय विद्यायल भवन का काम क्यों शुरू नहीं करवा सके। जबकि 2014 में संधोल को केंद्रीय विद्यालय मिल गया था। इसके बाद 2017 साल तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन केंद्रीय विद्यालय के काम के लिए तब न तो प्रयास किए गए और न प्रदर्शन किया गया। रजत ठाकुर ने कहा कि आईटीआई भवन के लिए 2012 में भाजपा सरकार ने पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, लेकिन उसके बाद कांग्रेस सरकार के पांच वर्षो में कोई काम नहीं किया गया। संधोल बस स्टेंड का काम भाजपा सरकार ने अपने पूर्व कार्यकाल में शुरू करवाया था, लेकिन धर्मपुर के कांग्रेस नेताओं ने अपनी सरकार आते ही इसे बंद करवा दिया। जबकि अब जाकर संधोल को बस अड्डे की सौगात मिल सकी है।
रजत ठाकुर ने कहा कि इसी तरह कांगे्रस ने खेल स्टेडियम का भी काम नहीं होने दिया। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय संधोल के अस्पताल चिकित्सकों के लिए तरसते रहे, लेकिन तब कांग्रेस नेताओं ने कोई प्रयास नहीं किए। रजत ठाकुर ने कहा कि खुड्डी सोहर चौक सड़क का काम 2012 में भाजपा ने शुरू करवाया, लेकिन इसके बाद कांग्रेस सरकार के पांच वर्षो में इस सड़क का काम नहीं होने दिया गया। तहसील कल्याण कार्यालय की अधिसूचना संधोल के लिए सरकार ने जारी की थी, लेकिन इसे कहां खोला गया, कांग्रेस नेता इसका जबाब भी जनता को दें। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विस में जल शक्ति मंत्री के नेृतत्व में एक समान विकास हो रहा है, लेकिन यह कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षो में संधोल को 100 बिस्तरों का अस्पताल, मिनी सचिवालय, खेल स्टेडियम, सेरी कल्चर का डिविजन, 50 करोड़ की पेयजल योजनाएं, तीस करोड़ की सिंचाई की योजना और पूरे प्रदेश में इकलौते संधोल गांव को सीवरेज सुविधा मिलने जा रही है, लेकिन यह सब कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहा है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसुंदरनगर। कौशल विकास निगम के सौजन्य से जागरूकता शिविर का आयोजन !
अगला लेखमंडी ! निशांत शर्मा ने बॉडी बिलडिंग में प्रदेश का मान दुनिया में बढ़ाया !