कांगड़ा में 6 नए कोरोना मामले !

0
2670
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

कांगड़ा ! हिमाचल प्रदेश मे कोरोना मामलो में अब कांगड़ा में 6 नए मामले मिले हैं। इसमें 5 की वापसी मुंबई से 18 मई को हुई थी। इन्हें परौर क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था। नए मामलों में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल है, जिसे बैजनाथ की बजाय धर्मशाला अस्पताल में ही शिफ्ट किया जा रहा है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

पाॅजिटिव पाए गए अन्य मामलों में 49 वर्षीय व्यक्ति पालमपुर से संबंध रखता है, जबकि 50 वर्षीय पुरुष का संबंध जयसिंहपुर से है। 44 वर्षीय महिला भवारना की रहने वाली है। इसके अलावा लंबागांव का 48 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजिटिव मिला है। छठे व्यक्ति की वापसी जालंधर से हुई थी, जो पहले से ही सेरी टांडा में दाखिल है। इन नये 6 मामलों के साथ आज के दिन कुल 11 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमे से 4 मंडी, 1 हमीरपुर व 6 कांगडा जिला से आये है। ज़िलाधीश राकेश प्रजापति ने मामले की पुष्टि की है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखमुख्यमंत्री एक बीघा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए द्वार खोलेगी-राकेश शर्मा बवली !
अगला लेखसोलन ! नालागढ़ उपमंडल में पश्चिम बंगाल से लौटे पांच लोग कोरोना पॉजिटिव !