सोलन ! नालागढ़ उपमंडल में पश्चिम बंगाल से लौटे पांच लोग कोरोना पॉजिटिव !

0
2367
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सोलन ! नालागढ़ उपमंडल में पश्चिम बंगाल से लौटे पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी नालागढ़ उपमंडल के रामशहर में बने राधा स्वामी क्वारंटीन केंद्र में रखे गए थे। कोरोना पाॅजिटिव पाए गए 5 लोगों में 34 वर्षीय व्यक्ति का संबंध तालो गांव से हैं, इसके अलावा 39 वर्षीय व्यक्ति मितोन से है। 27 व 29 वर्षीय पाॅजिटिव पाए गए लोगों का संबंध रतवाड़ी गांव से है। इसके अलावा 40 वर्षीय व्यक्ति नंड़गांव का है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तमाम लोग 15 मई को पश्चिम बंगाल से ट्रक के जरिए पहुंच गए थे। क्वारंटीन सेंटर में 26 लोग थे, जिनके सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से 6 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, वहीं 5 पाॅजिटिव हैं, जबकि 15 अंडर प्रोसेस हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन एनके गुप्ता ने पुष्टि की है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखकांगड़ा में 6 नए कोरोना मामले !
अगला लेखशिमला ! हिमाचल मंत्रिमंडल के अहम निर्णय, 1 जून से चलेगी बसे …!