भरमौर में कर्फ्यू को लेकर असमंजस की स्थिति।

0
2247
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! जनजातीय क्षेत्र भरमौर में कर्फ्यू में ढील को लेकर व्यापारियों मैं सोमवार को असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। व्यापारियों ने उपायुक्त चंबा के द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर सुबह 10:00 बजे अपनी दुकानें खोल ली। लेकिन भरमौर पुलिस ने दुकानों को बंद करवा दिया। पुलिस का तर्क था कि उन्हें कर्फ्यू में ढील के बारे में कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं। जिसके कारण दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
इस पर व्यापारियों ने। भरमौर पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जब जिलाधीश समेत मुख्यमंत्री ने कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील निर्धारित की गई है तो भरमौर पुलिस को इस बारे में सूचना क्यों नहीं है हालांकि भरमौर पुलिस के कहने पर व्यापारियों ने दुकानों के शटर तो बंद कर लिए लेकिन पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबिलासपुर ! मनरेगा से धन लाभ ही नहीं विकास कार्यों को भी मिलेगी गति – उपायुक्त !
अगला लेखपांगी वासियों को चंबा से पांगी भेजने की जल्द ही की जा रही व्यवस्था।