चंबा के विभिन्न स्वंय सहायता समूहों ने कपड़े के एक हजार मास्क किए तैयार।

0
2307
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! जिला प्रशासन के अहवान पर विकास खंड चंबा की विभिन्न स्वंय सहायता समूहों ने कपड़े के एक हजार मास्क तैयार किए हैं। जिन्हें अब चंबा में जरूरतमंद में बांटे जाएंंगे। वीरवार को उपायुक्त चंबा के निर्देश पर चंबा में मास्क बांटने का भी कार्य शुरू किया गया। लोगों को दस रुपये में मास्क दिया जा रहा है। उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि गरीबों को मास्क मुफ्त में बांटा जाएगा। जबकि अन्य लोगों को दस रुपये में मास्क दिया जाएगा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने बताया कि चंबा में बिना मास्क के एंट्री बंद कर दी गई है। अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के सार्वजनिक स्थान पर निकलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगामी समय में हर व्यक्ति को कपडे के मास्क दिए जाएंगे ताकि मास्क लंबे समय तक चले।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! 17 अप्रैल 2020 के फल और सब्जियों के दाम !
अगला लेखआनी ! संकट की घड़ी में मदद के लिए बढ़ रहे है निरन्तर हाथ !