चम्बा ! भाजपा सरकार के तीन साल बीत जाने पर भी सरकारी कर्मचारियों के लिए नहीं घटी अनुबंध अवधि !

0
1427
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! भाजपा सरकार के तीन साल बीत जाने पर भी सरकारी कर्मचारियों के लिए नहीं घटी अनुबंध अवधि। हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ पिछले तीन वर्षों से हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार से अनुबंध कार्यकाल को तीन वर्ष से दो वर्ष करने की गुहार लगा रहा है। संघ ने मांग की है कि 25 जनवरी को मुख्यमंत्री जयराम जी अनुबंध को 2 साल करके हजारों कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दें ।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

संघ ने कहा कि हिमाचल भाजपा सरकार के तीन साल बीत जाने पर भी अनुबंध आधार पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत 17000 कर्मचारियों को अब तक निराशा ही हाथ लगी है | उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 2017 में सत्ता में काबिज होने से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में कर्मचारियों के लिए यह वायदा किया था कि भाजपा सत्तासीन होते ही अनुबंध कार्यकाल को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष कर देगी |

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल ने भी अपनी हर रैली में अनुबंध कार्यकाल को तीन वर्ष से दो वर्ष करने की अपनी मंशा व्यक्त की परंतु जैसे ही प्रदेश में चुनावों के बाद भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बदला गया वैसे ही शायद सरकार की प्राथमिकताएं भी बदल गईं |

हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार पटियाल तथा उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अभी हाल ही में प्रदेश में चुनाव आदर्श संहिता लगने से पहले महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला सचिवालय में मिला है तथा मुख्यमंत्री महोदय ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही प्रदेश सरकार अनुबंध कार्यकाल को तीन वर्ष से दो वर्ष करने की अधिसूचना जारी करवा देगी |

अजय पटियाल ने बताया कि प्रदेश सरकार की विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुबंध कर्मचारी जिन्होंने जनवरी 2018 से अपनी सेवाएं आरंभ की हैं, उनका जनवरी 2021 से मार्च 2021 के बीच तीन वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिससे यह कर्मचारी स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं | अजय पटियाल ने बताया कि यदि सरकार वर्तमान में अनुबंध कार्यकाल को घटाने की अधिसूचना जारी करती है तो सरकार को एक साथ वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा | क्योंकि कुछ कर्मचारियों के अनुबंध के 3 वर्ष पूरे होने को हैं, तथा कुछ के इस वर्ष 2 वर्ष हो रहे हैं तथा कुछ कर्मचारियों के अगले वर्ष 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होगा |

अतः सरकार का यह फैसला, सरकार के आर्थिक बोझ को आंशिक तौर पर ही बढ़ाएगा | सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि यदि सरकार चुनाव आचार संहिता के तुरंत हटने के बाद अनुबंध कर्मचारियों की पिछले 3 वर्षों से लंबित मांग को पूरा नहीं करती है तो अनुबंध कर्मचारियों के वर्ग के भीतर सरकार के प्रति एक नकारात्मक दृष्टिकोण पैदा हो सकता है |

अनुबंध कर्मचारियों को प्रदेश भाजपा सरकार से आगामी 25 जनवरी 2021 को हिमाचल के स्वर्ण जयंती राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य पर अनुबंध कार्यकाल को घटाकर 2 वर्ष करने की घोषणा की उम्मीद है तथा आगामी बजट सत्र से पहले पहले अनुबंध कार्यकाल को घटाने की अधिसूचना जारी करने की सरकार से अपेक्षा है |

हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ की प्रेस सचिव राकेश कुमार ,चंबा ज़िला के अध्यक्ष बलवीर, कार्यकारिणी के सदस्य हेम राज, सन्नी अटवाल कार्यकारिणी सदस्यों में किरण बाला, राज्य अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, विकास गर्ग, सुनीता कुमारी, बिंदु बाला, मनु देव आदि ने प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर से जल्द ही अनुबंध कार्यकाल को घटाने की गुहार लगाई है |

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! ऐतिहासिक चामुंडा मंदिर में चलाया गया सफाई अभियान !
अगला लेखभरमौर ! भरमौर व होली में जम रही बर्फ बढ़ा रही परेशानियां !