मुख्याध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ जिला चंबा की बैठक हुई सम्पन्न।

0
5031
रेखा चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! मुख्याध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ जिला चंबा की बैठक रविवार को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य जिलाध्यक्ष राज कुमार ने की। बैठक में समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही संघ की मांगों व समस्याओं पर विचार विमर्श कर आगामी रणनीति तैयार की। बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारिियें ने सरकार से प्रदेश में रिक्त उप शिक्षा उपनिदेशक एवं चार सौ से अधिक रिक्त प्रधानाचार्यों के पदों को शीघ्र पदोन्नति के माध्यम से भरने की गुहार लगाई। संघ का कहना है कि पिछले डेढ़ वर्ष से सरकार द्वारा पदोन्नति नहीं की गई है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस बात को लेकर संघ के पदाधिकारियों में काफी रोष रहा। वर्तमान में प्रदेश भर में चार सौ से अधिक प्रधानाचार्यों के पद सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में खाली है। ऐसे में बिना प्रधानाचार्य के चलते प्रशासनिक कार्य काफी हद तक प्रभावित हो रहे है। संघ ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएं। ताकि उन्हें राहत मिल सके।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसिप्पी जाति को दिया जाए अनूसूचित जनजाति का दर्जा।
अगला लेखसुंदरनगर ! समझौते की राशि में गड़बड़ी पर मुख्य आरक्षी निलंबित !