शिमला ! सीएम ने ओक ओवर में मनाई होली, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं !

0
1719
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 25 मार्च [ विशाल सूद ] ! मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में होली धूमधाम से मनाई गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों व कार्यकर्ताओं के साथ होली के मौके पर एकजुटता का संदेश दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी ओक ओवर पहुंचे और होली के रंग में रंगे दिखे। मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य, प्रतिभा संग नाटी भी डाली।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि आने वाला समय प्यार, समृद्धि का होगा। उनका लक्ष्य 2026 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर व 2032 तक देश का सबसे अमीर राज्य बनाने का है। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की चर्चा हो गई है। चारों सीटों पर नए जिताऊ लोगों को टिकट दिया जाएगा, जल्द ही टिकट की घोषणा भी की जाएगी।

वही इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी होली के पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आने वाला समय प्रदेश के लिए सुक्खू समृद्धि तरक्की लेकर आए।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! सीएम आवास ओक ओवर में जम कर उड़ा गुलाल, सीएम ने मंत्रियों कार्यकर्ताओं संग मनाई होली, डाली नाटी !
अगला लेखमंडी ! लोगों ने मुझे वापस बुलाया है,मैं सीट को निकालकर भाजपा की झोली में डालु़गी !