चम्बा ! योग जागरुकता शिविर का आज एक माह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ !

0
1737
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! आयुष विभाग चम्बा और प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के सयुक्त प्रयासों से आज योग जागरुकता शिविर का एक माह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। आयुष विभाग चम्बा और प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के प्रयासों से रोजाना चम्बा के ऐतिहासिक चौगान नंबर 1 में सुबह 6 बजे से 7 बजे तक योग अभ्यास सत्र चलाया जा रहा है जिसमे भारी संख्या में स्थानीय व् दूरदराज से बच्चे , युवा , बजुर्ग , पुरुष और महिलाएं भाग ले रही है । आने वाले समय में जिला की अन्य तहसीलो में भी इसी तरह योग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा ।इसका मुख्य उद्देश्य चम्बा के लोगो को स्वस्थ रखना और नशे को दूर करना है ।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया की योग आसन शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।

जिला आयुष अधिकारी किरण शर्मा जी ने योग के फायदे बताएं__
1) मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार
2)शरीर के आसन और एलाइनमेंट को ठीक करता है
3)बेहतर पाचन तंत्र प्रदान करता है।
4)आंतरिक अंग मजबूत करता है
अस्थमा का इलाज करता है।
5)मधुमेह का इलाज करता है।
6)दिल संबंधी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है।
7)त्वचा के चमकने में मदद करता है।
8)शक्ति और सहनशक्ति को बढ़ावा देता है।
9) एकाग्रता में सुधार ,मन और विचार नियंत्रण में मदद करता है।
10) चिंता, तनाव और अवसाद पर काबू पाने के लिए मन शांत रखता है।
11) तनाव कम करने में मदद करता है।
12)रक्त परिसंचरण और मांसपेशियों के विश्राम में मदद करता है।
13) वजन घटाना, चोट से संरक्षण करता है।

योग ऐसे बनाता है निरोग।

जिला आयुष अधिकारी किरण शर्मा जी ने बताया कि योग स्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा बीमारियों से संबंधित योग करने पर मरीजों का राहत मिलती है। खास बात यह है कि कई ऐसी बीमारियां जिनका एलोपैथी में कोई इलाज नहीं है, योग साधना से उनका इलाज हो सकता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है और मानसिक तनाव को दूर करता है।

साथ ही खिलाड़ियों के लिए योग का महत्व भी बताया

1) शरीर को लचीला मजबूत बनाता है।
2)खिलाड़ियों में एकाग्रता बढ़ाता है।
3)शरीर और मन का तालमेल बनाता है।
4)स्टैमीना बढ़ाता है।
5)हार जीत के दौरान स्वीकार भाव को बढ़ाता है।
6)शरीर को फूर्तीला बनाता है।
चोट को सहने की व चोट से बचने की क्षमता बढ़ाता है।
7)मानसिक व शारीरिक तनाव को कम करता है।
8)प्राण शक्ति को सक्रिय रखता है।

 

 

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! चाइल्डलाइन चंबा द्वारा आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से बाल बाल-संरक्षण के संबंध में किया जागरूक !
अगला लेखसोलन ! ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत !