हमीरपुर ! ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट की !

0
218
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हमीरपुर , 25 जनवरी ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से हमीरपुर स्थित उनके आवास में भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। प्रेम कुमार धूमल ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी तथा उन्हें हिमाचली शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा, आशीष शर्मा, सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया इस अवसर पर उपस्थित थे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री का हमीरपुर आगमन पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहिमाचल ! उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान को सौपा गया सुलह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार !
अगला लेख!! राशिफल 26 जनवरी 2023 गुरुवार !!