शिमला ! मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने पत्रकार के निधन पर किया शोक व्यक्त !

0
570
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने खबर नाउ के राज्य ब्यूरो प्रमुख अजय भास्कर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। अजय भास्कर 53 वर्ष के थे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय भास्कर ने लम्बे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत रहते हुए प्रमुख समाचार-पत्रों के लिए अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं और उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अजय भास्कर के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! औचिक निरीक्षण करने पंचायत भवन और जिला परिषद कार्यालय अचानक पहुंचे पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह !
अगला लेखचम्बा ! जिला के पर्यटन स्थलों में हुआ ताजा हिमपात !