चम्बा , 29 सितंबर [ शिवानी ] ! पिछले कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर्ष महाजन का कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना अब कांग्रेस के लिए चुनौती बनती जा रही है। बताते चले कि चम्बा सदर से लगातार तीन बार विजय हासिल करने वाले हर्ष महाजन बड़ी बड़ी से बड़ी चुनौती को भी हसकर संभालने की क्षमता रखते थे। आज भाजपा के खेमे में आने से चम्बा की पांचों विधानसभाई सीटो पर समीकरण बदलने की संभावना बढ़ती जा रही है।
हालंकि बीजेपी में दो बार जीत हासिल कर चुके युवा नेता एवं विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने उनके भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताई है पर यह खुशी उन्होंने अपने दिल से जताई है या फिर ऊपर का दिखावा यह तो वक्त के गर्व में छिपा पड़ा हुआ है। पर कांग्रेस के इस नेता के भाजपा में आने पर चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज जी क्या कहते है आइए उन्ही की जुबानी सुनते है: