धर्मशाला ! 14 फरवरी से शुरू होंगी मानसून सेमेस्टर के अंतिम सत्र की सभी परीक्षाएं !

0
299
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

धर्मशाला ! हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में अकादमिक सत्र 2021-22 मानसून सेमेस्टर के अंतिम सत्र की सभी परीक्षाएं 14 फरवरी से 03 मार्च 2022 के दौरान निर्धारित की जा रही
हैं। सभी परीक्षाएं आफलाइन मोड से कोविड-19 की अनुपालना करते हुए आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. सुमन शर्मा के अनुसार कोविड के संबंध में प्रदेश सरकार के फैसले को देखते हुए विवि प्रबंधन ने परीक्षाओं को लेकर अपना शैड्यूल तय किया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

अब अंतिम सत्र की सभी परीक्षाएं 14 फरवरी से लेने का फैसला लिया है। परीक्षाएं 03 मार्च तक चलेंगी। पहले यह परीक्षाएं जनवरी माह में आयोजित की जा रही थी उस समय कोविड या लाकडाउन की कोई संभावना नहीं थी। लेकिन फिर कोविड और लाकडाउन के कारण परीक्षाओं को स्थगित किया गया। अब जो प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश हैं उसी के अनुसार विवि प्रशासन की ओर से परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

कोविड के प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखते हुए परीक्षाएं ली जाएंगी। सभी की जानकारी हेतु सूचना को बेवसाइट पर
अपलोड कर दिया गया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमेशा जन भावनाओं का खयाल रखा है – महिला मोर्चा !
अगला लेख!! राशिफल 02 फरवरी 2022 बुधवार !!