हिमाचल ! तीसरी लहर आने की आंशका; शुक्रवार को प्रदेश में 511 नए कोरोना पाजिटिव मरीज आए !

0
877
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे है, उससे प्रदेश में जल्द तीसरी लहर आने की आंशका है। शुक्रवार को प्रदेश में 511 नए कोरोना पाजिटिव मरीज आए हैं। जबकि जिला मंडी में 37 वर्षीय व्यक्ति ने दाम तोड़ा है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या दो हजार पारकर 2153 पहुंच गई है। बीते चार दिनों के भीतर ही प्रदेश में तीन गुणा रफ्तार से कोविड मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने संभावित तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बिलासपुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी से कोरोना का फीडबैक लिया। उन्होंने विभाग को सैंपल बढ़ने के निर्देश दिए। शुक्रवार को प्रदेश में 7667 लोगों की सैंपलिंग हुई। इसे 10 हजार करने को कहा गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उपायुक्तों के साथ वर्चुअली बैठक करेंगे। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि शुक्रवार को कोरोना को लेकर उपायुक्तों के साथ बैठक की गई। इसमें अस्पताल में बिस्तर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्तों को व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अस्पताल जाने को कहा गया है। इसके अलावा अस्पतालों में कोरोना से निपटने के इंतजाम, दवाइयां, मास्क आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! डॉक्टर अंजू बाला ने उपायुक्त कार्यालय परिसर बचत भवन में अधिकारियों की बैठक ली !
अगला लेख!! राशिफल 08 जनवरी 2022 शनिवार !!