शिमला ! हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा शिमला मंडल में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की !

0
660
रेखा चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा शिमला मंडल में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई! इस अभियान को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शुरू किया। यह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम शिमला में दो स्थानों पर कनलोग तथा खलीनी में किया गया! इस कार्यक्रम में प्राकृतिक जल स्त्रोत की सफाई तथा जलस्त्रोत के आसपास अन्य प्रकार की गंदगी को साफ किया गया और इसके साथ-साथ खालिनी में भी स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया! भारद्वाज ने किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे इस स्वच्छता अभियान की सराहना की और कहा कि आधुनिक जीवन में स्वच्छता का होना अनिवार्य है जिससे स्वच्छ समाज की स्थापना हो सके।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि यह कार्यक्रम किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में स्वच्छता सप्ताह अभियान के तहत करेगा। यह स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम 2 अक्टूबर ( गांधी जयंती) से शुरू होगा तथा 7 अक्टूबर को समाप्त होगा ! जिसके तहत किसान मोर्चा प्रदेश के प्रत्येक मंडल स्तर पर इस कार्यक्रम को चलाएगा। इस अभियान के तहत नदी, तालाब, बावड़ी, प्राकृतिक स्त्रोत को साफ किया जाएगा ।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली, जिला शिमला किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू तथा नगर निगम पार्षद पूरण मल ,पार्षद बृज सूद आभा ठाकुर जिला उपाध्यक्ष जय लाल ठाकुर, शिमला किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर स्वीनी चौहान किशोर कुमार व किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और सदस्य गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! सुरेश भारद्वाज ने भवन गिरने के मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायज़ा लिया।
अगला लेखचम्बा/भरमौर ! पारम्परिक धर्मराजा ऐन्चली ने मचाई धमाल !