सिरमौर ! रेणुका-सतौन मार्ग पर चांदनी के समीप सोमवार को एक कार के गहरी खाई मे गिरने से चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों की सहायता से घायल को सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज नाहन रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय नाहन निवासी संजीव शर्मा अपनी आई टेन कार (एच पी17बी-4804) से रेणुकाजी से कफोटा की ओर जा रहा था। चांदनी के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इक्कठा हुए और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। ग्रामीणों ने घायल कार चालक को खाई से बाहर निकालकर उसे सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज नाहन रेफर कर दिया। बताया गया है कि घायल संजीव शर्मा जेबीटी अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। रेणुका पुलिस मौके पर हादसे का जायजा लेने में जुट गई है। रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल कार चालक का उपचार मेडिकल कालेज नाहन में चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
रेणुका ! एक कार के गहरी खाई मे गिरने से चालक गंभीर रुप से घायल !
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -