बद्दी ! मांगों को लेकर मोरपेन कंपनी के कामगार हड़ताल पर !

- कंपनी द्वारा किया जा रहा है वर्करों के हितों का हनन

0
13608
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बद्दी स्थित मोरपेन लेबोरेटरीज कंपनी के कामगारों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। कामगारों का कहना है कि जब से नई महिला प्रबंधक आई है तभी से उनके ओवर टाईम का पैसा आधा कर दिया है। खाने का समय एक घंटे की बजाए आधा घंटा कर दिया है। यही नहीं जिन कामगारों को कोरोना होता है उन्हें नौकरी से ही हटाया जा रहा है। जिससे कामगारों के सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मोरपेन लैबोट्री कंपनी के सैंकड़ों कामगार सोमवार को अपनी मांगो के लेकर हड़तल पर बैठ गए है। कामगारों ने बताया कि उन्हें पिछले 17 सालों से ओवर टाईम डबल मिलता था लेकिन वर्तमान में कंपनी में ओवर टाईम को सिंगल कर दिया है। खाना खाने के लिए पहले एक घंटा निर्धारित था लेकिन अब आधा घंटा ही कर दिया है। एक कैंटीन में इतने लोगों को एक साथ खाना सप्लाई करना और खाना आधे घंटे का समय काफी कम है। अगर कोई कामगार दो मिनट भी लेट हो जाता है तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।महिला कामगारों ने बताया कि जिन महिला कामगारों को कोरोना संक्रमण हुआ है उन्हें नौकरी से हटा दिया है। इन कामगारों में पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तो बीमारी से पीड़ित है और ऊपर से उन्हें नौकरी से भी हाथ धोना पड़ रहा है। कामगारों ने बताया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

उधर, कंपनी का एच आर प्रबंधक पूनम ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी देने से इंकार कर दिया। दूसरी ओर से श्रम अधिकारी ने बताया कि कामगारों की हड़ताल की सूचना मिली है। उन्होंने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबद्दी ! पूर्व विधायक ने 36 पंचायतों व सरकारी अस्पतालों को सौंपे 325 ऑक्सीमीटर !
अगला लेखधूमधाम से रिलीज हुआ संजीव बस्सी का पांचवां मोटिवेशनल सोंग !