बिलासपुर ! दो व्यक्तियों को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया !

0
2277
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बिलासपुर ! पुलिस की सुरक्षा शाखा ने कार सवार दो व्यक्तियों को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 170 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई है। आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात को सुरक्षा शाखा की टीम ने चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाइवे पर स्थित चैहड़ी में नाका लगाया हुआ था। देर रात वहां से गुजर रही एक दिल्ली नंबर की सैंट्रों कार को जांच के रूकवाया गया। तलाशी में उनके पास से 170 ट्रोमाडोल की गोलियां बरामद हुई। आरोपियों से बरामद गोलियां नशे के लिए प्रयोग में लाई जाती है। आरोपियों की पहचान आदिल मलिक व नईम निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। एस.पी. दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबिलासपुर ! महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया !
अगला लेख!! राशिफल 24 फरवरी 2021 बुधवार !!