हिमाचल को 30 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर पूर्ण राज्यत्व का दर्जा प्राप्त हुआ था !

1
3459
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को 30 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर पूर्ण राज्यत्व का दर्जा प्राप्त हुआ था। हिमाचल 50 साल के इस सफ़र को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाने जा रहा है। जिसके लिए शिमला में तैयरियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। ऐतिहासिक रिज मैदान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सांसद शिरकत करेंगे।रिज मैदान में हिमाचल स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर चल रही तैयारियों का जायज़ा लेने लव लश्कर सहित पहुंचे और समारोह में पंडाल को लेकर जरूरी दिशानिर्देश दिए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल अपने सफ़र के 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस शुभ अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम है। हिमाचल स्वर्ण जयंती समारोह के तहत साल भर 51 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि वर्तमान पीढ़ी को हिमाचल की विकास गाथा के बारे में जानकारी मिल सके।18 दिसंबर 1970 को हिमाचल प्रदेश एक्ट पास किया गया। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। 25 जनवरी 1971, यह वही दिन था जब हिमाचल को पूर्ण राज्य के रूप में एक अलग पहचान मिली थी। इसी दिन हिमाचल देश का 18वां राज्य बना था। जिसकी घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने इसी रिज मैदान से की थी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

1 टिप्पणी

  1. चैनल गलती सुधारे, 15/4/1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ था उस समय सभी रियासतों का विलय हिमाचल में हो चुका था शुरू में चम्बा ,मन्डी , सिरमौर ओर महासुख जिले बने थे। उसके बाद कुछ साल के अन्दर हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर ओर किन्नौर जिले शामिल हुए ।1966 में पंजाब व हिमाचल का पुनर्गठन किया गया जिससे हिमाचल को शिमला , लाहौल स्पीति, कुल्लू तथा कांगड़ा जिले में ।1971 में हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ । ना कि तीस रियासतें शामिल हुई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखपंचायती राज चुनावों के द्वितीय चरण में भाजपा के 807 प्रधान और 830 उपप्रधान विजयी – कश्यप !
अगला लेखशिमला ! विधायकों से परामर्श के बाद डीपीआर को अंतिम रूप दें अधिकारी – मुख्यमंत्री !

शिमला ! बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर लगाए आदर्श आचार संहिता...

शिमला , 19 मार्च ! बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिलाओं को हर महीने दिए जाने वाले 15 सौ रुपए की गारंटी...