शिमला । मुख्यमंत्री ने भाजपा के राज्य आईटी सेल के सदस्यों को सम्बोधित किया ।

0
2106
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस से माध्यम से भाजपा के राज्य आईटी सेल के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए उनसे कांग्रेस नेताओं के झूठे प्रचार का मुकाबला करने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने को कहा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मुख्यमंत्री ने कहा कि संचार के वर्तमान युग और साथ ही कोविड-19 महामारी के समय में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका कई गुणा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के समय में सोशल मीडिया और प्रभावी हुआ है तथा आसानी से उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में डिजिटल इण्डिया का नारा दिया। इसके पश्चात सबसे कम समय में सूचना का प्रसार सुनिश्चित करने में यह और महत्वपूर्ण हो गया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पार्टी का आधिकारिक कथन पहुंचाने में पार्टी के आईटी सेल की प्रमुख भूमिका है। उन्होंने कहा कि आईटी पेशेवरों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि सरकार और संगठन एक है, इसलिए आईटी टीम को प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का विस्तृत प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के मध्य प्रभावी संचार सुनिश्चित किया जाना चाहिए और दोनों के सभी आयोजनों का प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठे प्रसार और अभियानांे से निपटने के लिए सोशल मीडिया में त्वरित कार्यवाही की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पार्टी और सरकार की किसी भी सकारात्मक खबर और निर्णय को तुरंत सांझा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आईटी पेशेवरांे को समाचार को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए बेहतर सोशल मीडिया के बारे में भी सुझाव देने चाहिए। उन्होंने कहा कि निराधार आरोपों के प्रति सही और त्वरित जवाब देने के लिए तंत्र विकसित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार ने माॅनसून सत्र को अनिश्चितकाल तक स्थगित करने का निर्णय लिया क्योंकि भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री को वाकामुल्ला मामले में आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा कि अब वहीं कांग्रेस नेता राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण विधानसभा शीतकालीन सत्र को रद्द करने पर बेवजह शोर मचा रहे हैं। उन्होंने आईटी सेल को विपक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे झूठे अभियान का खंडन कर सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार इस माह की 27 तारीख को अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर रही है। उन्होंने राज्य भाजपा आईटी सेल के सदस्यों से तीन वर्षों के आयोजन के लिए नारा देने का आग्रह किया ताकि लोगों के मन में लम्बे अरसे तक इसका प्रभाव रहे।

राज्य भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा के आईटी सेल से सोशल मीडिया में कांग्रेस के झूठे प्रचार का प्रभावी ढ़ग से मुकाबला करने आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इनकी पहुंच सुनिश्चित हो सके।

राज्य आईटी भाजपा के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने आईटी सेल द्वारा की गई विभिन्न पहलों की प्रस्तुति दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि सैल राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के राज्य महासचिव और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल भी उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! शहरी विकास मंत्री ने विभाग के कार्यों की समीक्षा की !
अगला लेखचम्बा ! चम्बा में कोरोना से 2 महिलाओं की मौत,वहीं 68 कोरोना पॉजिटिव मामले फिर आए सामने !