चम्बा ! चम्बा में कोरोना से 2 महिलाओं की मौत,वहीं 68 कोरोना पॉजिटिव मामले फिर आए सामने !

0
858
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! चम्बा में कोरोना का कहर लगातार जारी है, प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। आज कोरोना से दो महिलाओं की मौत हुई है। इसके अलावा 68 लोग पॉजिटिव हुए हैं। जबकि, 39 लोग स्वस्थ हुए हैं। तीसा की थल्ली पंचायत के रूंढोल गांव की रहने वाली 65 वर्षीय महिला व डलहौजी की रहने वाली एक अन्य 85 वर्षीय महिला कोविड की वीरवार शाम करीब पांच बजे मौत हो गई।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

वीरवार को तीसा की ग्राम पंचायत भंजराड़ू के सुलाना गांव में 18 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय पुरुष, 14 वर्षीय किशोर, 40 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवती, 32 वर्षीय युवती, 23 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय युवती, 11 वर्षीय बच्ची, 36 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक तथा 28 वर्षीय युवक, सुल्तानपुर के ओबड़ी में 29 वर्षीय युवक, जुलाहकड़ी मोहल्ला में 37 वर्षीय महिला, चरड़ा के भराड़ुईं में 48 वर्षीय महिला, चौगान मोहल्ला में 67 वर्षीय पुरुष, मैहला में 85 वर्षीय महिला, चूड़ी के चमेरा में 51 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती, ककीरा के छप्पर में 78 वर्षीय महिला, समोट की ग्राम पंचायत बलेरा के कुन्ना गांव में 17 वर्षीय किशोरी, 16 वर्षीय किशोरी, 40 वर्षीय पुरुष, 17 वर्षीय किशोरी, 44 वर्षीय व्यक्ति, 57 वर्षीय पुरुष, 64 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय महिला तथा 36 वर्षीय महिला पॉजिटिव हुए हैं।

चम्बा में वीरवार को 68 लोगों के पॉजिटिव होने, 39 लोगों के स्वस्थ होने तथा दो महिलाओं की मौत के बाद एक्टिव केसों की संख्या 290 हो गई है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला । मुख्यमंत्री ने भाजपा के राज्य आईटी सेल के सदस्यों को सम्बोधित किया ।
अगला लेख!! राशिफल 04 दिसम्बर 2020 शुक्रवार !!