चम्बा ! चम्बा में कोरोना पॉजिटिव मनोरोगी ने मचाया हुड़दंग।

0
2559
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! मैडीकल कॉलेज चम्बा में एक मनोरोगी ने हुड़दंग मचा दिया। उसे काबू करने में अस्पताल में तैनात स्टाफ को कड़ी मशक्त करनी पड़ी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस दौरान स्टाफ की वर्दी भी फट गई। हालांकि बाद में उसे काबू कर लिया है। अब वह सामान्य स्थिति में है। उसका उपचार चल रहा है। मनोरोगी कोरोना पॉजिटिव है और उसे मैडीकल कॉलेज में बनाए गए डेडिकेट्डि हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है।

शुक्रवार रात को अचानक उसने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी यहां तैनात स्टाफ को दी गई। अस्पताल के सुरक्षा कर्मी व स्टाफ नर्सें मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने हाथापाई शुरू कर दी। इस हाथापाई में स्टाफ की वर्दी भी फट गई है। काफी देर के बाद वह सामान्य स्थिति में आ गया। शनिवार को मैडीकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान मनोरोगी से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखलाहौल ! जिले के 188 एसएमसी शिक्षकों के लिये राहत की खबर !
अगला लेखचम्बा ! ओबड़ी में चरस के साथ पकड़ा राहगीर।