राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया !

0
2574
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को नई दिल्ली में उनका निधन हुआ। वह 65 वर्षीय थे। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि सुरेश अंगड़ी को उनकी निस्वार्थ सेवा व समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेश अंगड़ी जनता के नेता थे, जो समाज के गरीब और शोषित वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध थे।जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! किसान विरोधी बिल को न मिले कानून बनाने की मंजूरी।
अगला लेखप्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई – अनुराग ठाकुर !