शिमला ! कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल की प्रभारी रजनी पाटिल की विदाई कर दी है और अब प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी राजीव शुक्ला बनाए गए हैं। वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी(सीडब्ल्यूसी)में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को स्थान मिला है। इससे प्रदेश में आनंद शर्मा के समर्थकों काफी गदगद हैं। पंजाब की छह साल तक प्रभारी रही आशा कुमारी के बदले अब प्रभारी हरीश रावत बनाए गए हैं। हाईकमान ने शुक्रवार को महासचिवों और प्रभारियों की तैनाती की है।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल क जम्मू कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया है। अब प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला को दायित्व सौंपा गया है। हिमाचल से रजनी पाटिल का प्रभारी पद छिनने से कुलदीप सिंह राठौर गुट को झटका जरूर लगा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -