कुल्लू ! कार्यकर्ताओं में सहयोग और समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री !

0
1593
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

कुल्लू ! ज़िला कुल्लू के देव सदन में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता भाग्यशाली है कि वे देश की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय जमीनी स्तर पर समर्पण भाव से कठिन परिश्रम कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन के मध्य प्रभावी सहयोग और समन्वय दोनों की बेहतरी के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मण्डल मिलन कार्यक्रम निरन्तर आयोजित किया जाना चाहिए ताकि कार्यकर्ताओं में सहयोग और समन्वय और बढ़े। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के भावनात्मक मुद्दों की पहचान करनी चाहिए और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मिशनरी भावना से कार्य करना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं में कत्र्तव्यनिष्ठा की भावना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वयं के लिए लक्ष्य और निर्धारित करने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी भाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा सशक्त नेता इसका नेतृत्व कर रहा है। राष्ट्र उनके नेतृत्व में उन्नति और प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की कांग्रेस पार्टी नेताहीन और दिशाहीन है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोगों को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत करवाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए।

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी और संगठन से ही पार्टी का अस्तित्व है, इसलिए जमीनी स्तर पर पार्टी को सुदृढ़ बनाना आवश्यक है। भाजपा विचारधारा वाले करोड़ों लोगों ने पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए निरन्तर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में 5 अगस्त हमेशा स्वर्णिम दिवस रहेगा, क्योंकि इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।

सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का अब तक का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर जब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष थे तो पार्टी ने विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता हासिल की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व चाहता है कि भाजपा प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आए, जिसके लिए प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को निष्ठापूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है।

जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने जिला भाजपा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता ने अथक प्रयास करते हुए यह सुनिश्चित बनाया है कि कोई भी व्यक्ति भूखे पेट न सोए।

भाजपा नेता राम प्रकाश पटियाल की आत्मा की शांति के लिए इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया, जिनका वीरवार को देहान्त हो गया था।

इस अवसर पर ‘सेवा ही संगठन’ पुस्तिक पर प्रस्तुती दी गई।

विधायक सुरेन्द्र शोरी एवं किशोरी लाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, कुल्लू भाजपा जिला प्रभारी संजीव कटवाल, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखमुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए बधाई दी !
अगला लेखशिमला ! जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा।