शिमला ! जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा।

0
2058
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर झंडा फहराएंगे। कोरोना महामारी के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम कुछ ही देर के बाद समाप्त हो जाएगा। इस दौरान न ही जिले के सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम होंगे और न ही स्कूलों के बच्चों की प्रस्तुतियां। आज पुलिस जवानों की परेड की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसपी ओमापति जम्वाल रिज मैदान पर पहुंचे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि कोरोना के चलते स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सूक्ष्म होगा। इसमे केवल चार टुकड़ियां भाग लेंगी। जिसमें दो पुलिस ओर दो होमगार्ड जवानों की टुकड़ियां शामिल होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी के मुहं पर मास्क लगे होंगे और उचित दूरी रखी जायेगी। एसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर को सेक्टर में बांटा गया है। हर जगह बैरियर, पेट्रोलिंग ओर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। हर आने जाने वाले कि एंट्री की जा रही है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखकुल्लू ! कार्यकर्ताओं में सहयोग और समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री !
अगला लेख!! राशिफल 15 अगस्त 2020 शनिवार !!