शिमला ! प्रदेश भर में यलो अलर्ट जारी, 14 तक भारी बारिश के आसार !

0
4482
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! हिमाचल में दो दिन के दौरान भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि राज्य के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, सोलन, मंडी, चंबा, सिरमौर और डलहौजी में रविवार व सोमवार को भारी बारिश होगी। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 14 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। शनिवार को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सुंदरनगर में जनता को भारी गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। ऊना के अधिकतम तापमान में पहले के मुकाबले हल्की गिरावट आई है, लेकिन अभी भी ऊना का पारा 37 डिग्री तक चल रहा है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। हमीरपुर व सुंदरनगर का तापमान भी 33 डिग्री से अधिक आंका गया है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में दिन के समय जनता को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। वीकेंड पर अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री का उछाल आया है। केलांग व धर्मशाला के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। इसके अलावा कांगड़ा व चंबा में दो, शिमला, सोलन में एक डिग्री तक पारा चढ़ा है। ऊना, भुंतर व नाहन के तापमान में हल्की गिरावट आई है।

राज्य में बीते 24 घटों के दौरान मानसून सक्रिय रहा है। रामपुर में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश हुई है। देहरा गोपीपुर में 44, खदराड़ा में 31, मनाली में 21, बंजार में 15 और नगरोटा में 12 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखधर्मशाला -केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए 7922.69 करोड़ रुपए की छह परियोजनाओं को मंजूरी दी !
अगला लेखचम्बा ! छोटे से कमरे में कैद हो कर रह गई 35,लाख की सिंचाई परियोजना।