चम्बा ! मिंजर मेले के उपलक्ष्य में रिडिस्कवर संस्था द्वारा किया गया पारंपरिक खेलों का आयोजन।

0
2790
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! मिंजर मेले के उपलक्ष्य में चंबा रिडिस्कवर संस्था द्वारा शुक्रवार को चंबा मुख्यालय के समीप चमीनू में पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। खेलों के शुभारंपर पर हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सदस्य एवं चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव दयाल मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस दौरान ब्राग गिट्टी, चानण चप्पा, पिठु गरम, चोपड़, कोडी, नौ गिटड़ा, दोडे की गुत्थी, पैसे की गुत्थी, अखरोट की गुत्थी, गाटे, बजिक गिल्ली डंडा, गुलेल से निशाना, हुडू, ज्ञान चौपड़ आदि पुराने जमाने में खेले जाने वाले खेल आयोजित हुए। इन खेलों का युवाओं ने काफी लुत्फ उठाया। सारंग, मैत्रेया, प्रखर, तुषार, विकास, देवेन्द्र सिंह, देवेंद्र पुरी, रमेश, मगनदीप, विजय, लोकेश नाथ, दिव्यांशू, तनु, अनिल, अभिषेक, ईषु, काजल, अनामिका तथा कबू ने बताया कि उन्हें पुराने जमाने में खेले जाने वाले खेलों को खेलने के काफी आनंद आया।

जब एक बार खेल खेलना शुरू किए गए तो उसके बाद समय का पता ही नहीं चला। उन्होंने चंबा रिडिस्कवर संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह काफी अनूठी पहल है। इस तरह के आयोजन भविष्य में भी होने चाहिए। वहीं, चंबा रिडिस्कवर संस्था के संयोजक मनुज शर्मा ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों सहित पुराने जमाने में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों से युवा पीढ़ी को अवगत करवाना है, ताकि युवा पीढ़ी को अपने अतीत के बारे में जानकारी हो सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकतर बच्चे व युवा मोबाइल के माध्यम से ही खेलों का आनंद उठाते हैं। इसमें उनकी कोई भी हलचल नहीं होती है। जबकि, पुराने जमाने में खेले जाने वाले खेलों में शारीरिक व मानसिक कसरत भी हो जाया करती थी। इसलिए चंबा रिडिस्कवर द्वारा पुराने जमाने में खेले जाने वाले खेलों का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! दो मंजिला मकान की छत से गिरने से हुई एक व्यक्ति की मौत।
अगला लेखचम्बा ! चंबा शहर मे सेवा भारती लोगों को बताई गई काढ़ा बनाने की विधि।