नाहन ! रविवार देर शाम शिमला-नाहन के बीच सड़क हादसे में जख्मी करीब 18 वर्षीय युवक अभिषेक ठाकुर निवासी तालो का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक बेहद ही नाजुक हालत में मिला और बीती रात पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था। मगर गेट पर पहुंचने से पहले ही अभिषेक ने दम तोड़ दिया। सोमवार दोपहर नाहन मेडिकल काॅलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
मृतक युवक दोसड़का स्थित दोसड़का स्थित नाहन पर ही अपनी मां के साथ किराए के मकान में रह रहा था, जहां वो शाम के वक्त वापस लौट रहा था। घटनास्थल पर ही युवक की हालत काफी अस्थिर थी। हालांकि स्थानीय लोगों के अलावा 108 एंबुलेंस कर्मियों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया था। लेकिन कोशिश सफल नहीं हो पाई।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -