हिमाचल में रविवार को कोरोना के 45 नए मामले रिकॉर्ड किये गए ।

0
6378
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला । प्रदेश में रविवार को चार बच्चों समेत कोरोना के रिकॉर्ड 45 नए मामले रिकॉर्ड किये गए हैं। प्रदेश में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पहली बार मामले रिकॉर्ड किये गए है। इनमे से 28 मामले देर रात तीन जिलों से दर्ज हुए हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इनमे कांगड़ा से तीन, हमीरपुर से 16 और ऊना से नौ मामले शामिल है । इस से पहले कांगड़ा जिला से 11, सोलन से तीन, सिरमौर से दो और चम्बा से एक मामला रविवार रात नौ बजे तक दर्ज था। आज चार जिलों से 12 लीग ठीक भी हुए हैं। इनमे हमीरपुर से दो, कांगड़ा 4, चंबा से एक और ऊना जिला से 5 मरीज शामिल हैं।

ऊना में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए। इनमे कटौहड़ कलां के एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं।सोनीपत से लौटे परिवार में 54 बर्षीय महिला, 33 बर्षीय बेटा, 30 बर्षीय बहू, 4 और 1 वर्षीय पोती सहित एक 2 बर्षीय बच्चा पॉजिटिव पाया गया है।

दिल्ली से लौटा हरोली उपमंडल के पोलियाँ का 40 बर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया जबकिं दिल्ली से ही लौटा बंगाणा उपमंडल के रायपुर मैदान का 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। इसी के साथ ऊना मुख्यालय की फ्रेंड्स कालोनी की 65 बर्षीय महिला पॉजिटिव आई है जो गुड़गांव से लौटी थी। वहीं आज भेजे गए संक्रमितों के सभी सात सैंपल नेगेटिव आये है। प्रदेश में आये कुल मामलों में कांगड़ा जिले में 14, हमीरपुर में 16, ऊना में नौ, सोलन में तीन, सिरमौर में दो और चंबा में एक मामला पॉजिटिव निकला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कांगड़ा जिले के ठाकुरद्वारा में दिल्ली से लौटी महिला और उसकी 2 साल की बेटी, देहरा के पाईसा से गाजियाबाद से लौटी महिला और दिल्ली से मैक्लोडगंज पहुंची युवती संक्रमित निकली। इसके अलावा नगरी के राख में पठानकोट से लौटा एक अधेड़, दिल्ली से लौटा एक युवक, एक बुजुर्ग को कोरोना हुआ है।

वहीं दिल्ली से लौटे लंबागांव और अप्पर लंबागांव के दो युवक और दिल्ली से लौटी एक महिला और उसकी बेटी पॉजिटिव निकली है। देर रात को जिले में तीन और मामले आए हैं। इसमें तीन इससे पहले से पॉजिटिव लोगों के परिवार से हैं। जबकि दिल्ली से लौटा और तलवार में होम क्वारंटीन एक अन्य व्यक्ति भी पॉजिटिव निकला है।

 सिरमौर धौलाकुआं के एक उद्योग में कार्यरत एचआर विभाग का कर्मी और पच्छाद के बनाह की धीनी में दिल्ली से लौटा व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। सोलन जिले के नालागढ़ में कुवैत से लौटा व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इसे 14 जून से नगर परिषद के विश्राम गृह क्वारंटीन केंद्र में रखा था। इसके अलावा दिल्ली से खुंडीधार अपने परिवार संग लौटी चार साल की बच्ची को कोरोना हुआ है, जबकि दिल्ली का रहने वाला युवक पॉजिटिव निकला है, जो अपने दोस्तों के साथ कुनिहार आया था।

फरीदाबाद से चंबा लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक को संस्थागत क्वारंटीन सेंटर करियां में रखा था। जहां पर एहतियात के तौर पर शुक्रवार को उसके सैंपल लिए गए। सैंपल की रिपोर्ट शनिवार रात को पॉजिटिव आई। युवक को रविवार सुबह एंबुलेंस से कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट कर दिया।

लगातार तीसरे दिन ज्यादा मामले आने से हमीरपुर जिले में हड़कंप मच गया है। इसमें भोरंज के तीन, बड़सर के तीन, टौणीदेवी के पांच और नादौन के पांच मामले हैं। पहले 14, दूसरे दिन 11 मामले आए थे। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 182 पहुंच गई है। सक्रिय मामलों के अब जिला कांगड़ा से और प्रदेश में सबसे ऊपर पहुंच गया है। यहां अब सक्रिय मामले 70 हो गए हैं। 111 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। एक मरीज की मौत हो चुकी है।

भोरंज के तीन, बड़सर के तीन, टौणीदेवी के पांच और नादौन के पांच मामले हैं।राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 701 हो गया है। 417 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सक्रिय मामले अब 265 पर पहुंच गए हैं। 11 राज्य के बाहर चले गए हैं। छह की मौत हो गई है। रविवार को 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला 22 जून 2020 के फल और सब्जियों के दाम ।
अगला लेखपांवटा साहिब के गुलाबगढ़ में देर रात विवाद के चलते 2 गुट आपस में भिड़े ।