पांवटा साहिब के गुलाबगढ़ में देर रात विवाद के चलते 2 गुट आपस में भिड़े ।

0
2526
रेखा चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सिरमौर । पांवटा साहिब के गुलाबगढ़ में देर रात विवाद के चलते 2 गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते दोनों गुटों में रॉड व डंडे चल पड़े। जिसके चलते एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। 5 घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती करवाया गया है। 3 को मैडीकल कालेज नाहन के लिए रैफर किया गया । नाजुक हालत की वजह से एक को चंडीगढ़ रैफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पंहुची और स्थिति पर काबू पाया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मिली जानकारी के अनुसार गुलाबगढ़ के रास्ते में एक चालक के साथ पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद तनाव बढ़ता गया और दोनों पक्षों से लोग आ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों में डंडे व रॉड चले। इस दौरान करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में पिछले कुछ समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों गुटों में रंजिश रहती है। उधर, फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जानकारी नहीं दे रही है। एसएचओ माजरा सेवा सिंह का कहना है कि अभी कार्रवाई चल रही है। जिसके बाद ही जानकारी दी जा सकेगी।

एएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अभी कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद ही पुरी जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने घटना की पुष्टि की है। एक गुट का आरोप ये भी है कि इस मामले को जानबूझकर ज़मीनी विवाद से जोड़ा जा रहा है, जबकि हकीक़त इसके विपरीत है। अहम बात ये भी है कि पुलिस इस घटना को लेकर कोई साफ़ जानकारी देने से कतरा रही है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहिमाचल में रविवार को कोरोना के 45 नए मामले रिकॉर्ड किये गए ।
अगला लेखहिमालच प्रदेश में कई रूटों पर अब निजी बसों का संचालन हो सकेगा !