कुल्लू ! तीर्थन घाटी में आज सुबह एक अग्निकांड की घटना सामने आई !

0
1629
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत कलवारी के अड्डेशा गांव में आज सुबह एक अग्निकांड की घटना सामने आई है। अचानक गांव निवासी दिले राम पुत्र डीने राम के अढाई मंजिला मकान में अचानक आग की लपटें उठी, जिसे देख कर आसपास के लोग इकठ्ठे हुए। लोगो ने आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि देखते ही देखते दिले राम का आठ कमरों वाला लकड़ी का मकान पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गया। इसके साथ ही लगते चेत राम पुत्र लाजु राम के मकान को भी इस अग्निकांड से आंशिक नुकसान हुआ है जो अग्निशमन दस्ते और गांव वासियों के सहयोग से इस मकान और देवता के मन्दिर को बचा लिया गया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस घटना में किसी भी जानी नुकसान नही हुआ है, लेकिन दिले राम के मकान के आठ कमरे पूरी तरह से जल कर राख हो गए हैं। अग्निकांड के समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद न थे जो सभी अपने अपने दैनिक कार्यों के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।अग्निकांड को सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं जो अग्निकांड के कारणों और नुकसान का जायजा ले रहे हैं। अग्निकांड की घटना से दिले राम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है जो लोगों ने इसके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द दिले राम का केस बना कर उचित मुआवजा राशि दी जाए।

स्थानीय पंचायत प्रधान गणदेव सिंह मियां ने बताया कि बताया कि अड़ेश गांव में 1 लकड़ी का अढाई मंजिला मकान जलकर राख हुआ और 1 मकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुँचा है। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड की घटना में दिले राम का पूरा मकान जलकर राख हुआ है। उन्होंने कहा की लगभग 10 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है और चेत राम का 1 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। इसके साथ ही स्थानीय देवता का भंडार भी इस मकान रखा था जिसमे 1 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 30 हजार रुपये की फौरी राहत दी हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! डॉ राजेश गुलेरी को मिला स्कॉच सिल्वर अवार्ड।
अगला लेखडॉ0 श्यामा प्रसाद का बलिदान दिवस मण्डल स्तर पर मनाया जाएगा – संजीव कटवाल !