कुल्लू ! भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला के अध्यक्ष मोहन सिंह मनोनीत !

0
2073
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

आनी ! भाजपा के युवा नेता मोहन सिंह भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कुल्लू का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सोमवार को प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कश्यप व ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष ओपी चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ०राजीव बिंदल,संगठन मंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के बाद जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

जिला कुल्लू में अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की कमान युवा भजापा नेता मोहन सिंह भारती को सौंपी गई।
मोहन सिंह भारती जिला कुल्लू के आनी उपमंण्डल की ग्राम पंचायत पलेही पंचायत के गांव कटेढा के निवासी है। स्कूल और कॉलेज के दौरान से ही समाजसेवा का एक सपना इस युवा ने सँजोया था। मोहन भारती भाजपा का एक युवा चेहरा है। समय समय पर लोगों की समस्याओं को दूर करने, गरीब व ज़रूरतमन्दों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

इनकी कार्यकुशला व लग्न को देखते हुए युवा मोर्चा आनी मण्डल का उपाध्यक्ष चुना गया और 2007-12 तक काम किया। 2013-16 में मोहन सिंह भारती आनी भाजपा मंडल के सचिव नियुक्त किये गए । 2016-2019 तक भाजपा मंडल आनी में बतौर उपाध्यक्ष के रूप में एक ज़िम्मेदारी मिली। सभी पदों पर रहते हुए मोहन सिंह भारती ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की मज़बूती के लिए काम किया और हमेशा अपनी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।

मोहन सिंह भारती ने हिमाचल के जिला किन्नौर में दो बार पंद्रह पंद्रह दिनों तक तथा बल्ह, नाचन विधानसभा क्षेत्रों में भी अल्पकालीन विस्तारक की मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद जिला किन्नौर में लोकसभा चुनावों 2019 के दौरान एक वर्ष तक भाजपा सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों का भी विस्तारक के रूप में खूब प्रचार किया।

चुनाव की दृष्टि से हरियाणा चुनाव में सदौड़ा विधान सभा चुनावों में प्रवासी प्रभारी की भूमिका निभाई । 2014-15 में दिल्ली विधानसभा जनकपुरी में प्रभारी के रूप में काम किया।

इसके अलावा पंजाब में लुधियाना बेस्ट में प्रभारी की भूमिका निभाई।
मोहन सिंह भारती समाजसेवा के लिए एक जाना माना नाम है जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहता है। मोहन सिंह ने वर्ष 2000 में संघ प्रशिक्षण और प्रथम वर्ष प्रशिक्षण 2013 में लिया।

मोहन सिंह भारती ने जिला अनुसूचित जाति युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुने जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ०राजीव बिंदल, संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, युवा सेवाएं, खेल एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्व संगठन मंत्री शिशु भाई धर्मा, जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा, एपीपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, धनेश्वरी ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, विस्तारक सुरेश शर्मा, संजीव कटवाल, प्रभारी जिला कुल्लू अमित सूद, योगेश भागर्व, जीवन चौहान, दूनी चन्द ठाकुर, भाजपा मडंल अध्यक्ष आनी महेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ नेता गंगा राम चन्देल, शशि मल्होत्रा, टीकम बंधु समेत जिला व मण्डल के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

मोहन सिंह भारती ने कहा कि वह सौंपी गई ज़िम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए काम करेंगे ।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखकुल्लू ! बिजली लाइन को ठीक करते हुए एक हादसा !
अगला लेखजंजैहली ! लॉक डाउन के चलते हजारों टन फूलों की खेती हुई बर्बाद !