चम्बा ! शनिवार को गर्जन व ओलावृष्टि हुई। जिसने जिला मुख्यालय के साथ लगती पंचाचतों के किसानों को परेशान कर दिया है। खेतों में पक रही गेहूं की फसल में बारिश के साथ गिरे ओलों ने खूब सताया।
खेत तैयार करने के बाद महंगे बीच व खाद के इस्तेमाल से लाखों रुपए की फसल को ओलों से बचाव को लेकर किसान इंद्रदेव से दुआएं मांग रहा है। हालांकि चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ गिरे ओलों से फसल को अधिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बारिश के साथ ओले गिरता देख किसान चिंतित हो गए हैं।
इसके साथ ही चंबा में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद तामपान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को चंबा का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकार्ड किया गया है।
इससे गर्मी के मौसम में भी अब लोगों को ठंड का अनुभव होने लगा है।