हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव ।

0
4077
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला/चम्बा। जिला चंबा में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया हैं। 42 वर्षीय ये व्यक्ति चम्बा के सिहुंता का रहने वाला है। इस व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री भी पंजाब की है। 42 वर्षीय ये व्यक्ति डेराबस्सी में काम करता था और 27 या 28 मार्च को अपने 4 साथियों सहित चम्बा लौटा था। यहां वो 3-4 दिन अपने परिवार के साथ भी रहा था। अब कल इस व्यक्ति के परिवार के 8 सदस्यों के सैंपल भी लिए जाएंगे। जब जिला प्रशासन को इन व्यक्तियों के चोरी छिपे चम्बा से आने का पता चला तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और साथ इन्हें क्वारंटीन सेन्टर में रखा गया था। यहां ये व्यक्ति 3 अप्रैल से qwarntine में था।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

यहां से 70 व्यक्तियों के सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे जिनमें से इस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अब इन व्यक्ति के घरवालों के भी कल सैंपल लिए जाएंगे और उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।
चम्बा से एक मामला पॉजिटिव आने की पुष्टि अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर डी धीमान ने की है। इसी के साथ अब हिमाचल में कुल एक्टिव केसेस का आंकड़ा 19 और कुल पॉजिटिव केसेस का मामला 36 पर पहुंच गया है। आर डी धीमान ने बताया कि यह व्यक्ति डेराबस्सी से आया था। इसे अलग क़वारन्टीन किया गया था। इसका मीडिया कर्मी से कोई लेना देना नही है। ये मीडिया कर्मी के डायरेक्ट संपर्क में नही आया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखपावर टिलर से काम कर रहा युवक संतुलन बिगड़ने से गिरा।
अगला लेखमंडी जिला प्रशासन की एक और बड़ी पहल !