करसोग ! कांग्रेस कार्यकारणी के तहत निर्मला चौहान ने सचिव पद पर नियुक्ति होने पर आभार जताया !

0
4464
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

करसोग ! कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी घोषित प्रदेश कार्यकारणी के तहत 19 उपाध्यक्ष, 19 महासचिव, 11 सचिव, 12 प्रवक्ता और 44 कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इसी के तहत करसोग विधानसभा क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य (बगशाड वार्ड) निर्मला चौहान ने नवगठित प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारणी में उनकी सचिव पद पर नियुक्ति होने पर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी , आनंद शर्मा, हिमाचल प्रदेश की प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश कीमटा का आभार जताया है।इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी दिग्गज नेताओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान ने उन्हें पार्टी में जो जिम्मेदारी दी है वे उसे अपनी पूरी निष्ठा पूर्वक निभाने का भरसक प्रयास करेगी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

निर्मला चौहान ने कहा वे पार्टी के सभी बरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारीगण व सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए पार्टी को संगठित करने में उनका पूरा पूरा सहयोग देंगी। और विश्वाश ब्यक्त किया कि 2022 में होने वाले हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में करसोग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत हासिल करवाएंगी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखधर्मशाला ! कांगड़ा जिला में धारा 144 लगा दी गई है – जिलाधीश कांगड़ा !
अगला लेखकरसोग ! 7 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाला जिला स्तरीय मेला स्थगित !