चम्बा ! लाहल के समीप अवरुद्ध हुआ मार्ग अभी तक नही हुआ बहाल।

0
2565
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! चम्बा- भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहल के समीप अवरुद्ध हुआ मार्ग बुधवार को भी बहाल नहीं हो पाया। विभाग की ओर से मार्ग बहाल करने हेतु हर संभव प्रयास किया गया लेकिन सफलता हासिल नहीं हो पाई। हालांकि पैदल गुजर रहे लोगों को सुरक्षित तरीके से आरपार करवाकर कुछ राहत जरूर पहुंचाई गई है। बुधवार को भी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं भरमौर मुख्यालय नहीं पहुंच पाई। ऐसे में भरमौर वासियों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। समाचार लिखे जाने तक मार्ग को बहाल करने का कार्य लगातार जारी था। विदित रहे कि मंगलवार को लाहल के पास भूस्खलन होने से वाहनों के पहिए थम गए थे। इससे पूर्व सोमवार दोपहर बाद भी लाहल के समीप अचानक पहाड़ दरकने से मार्ग बंद हो गया था। विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू करवा दी थी, लेकिन बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल नहीं हो पाया था।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मंगलवार को मार्ग बहाली के कार्य के दौरान पहाड़ी दरकी और भारी भरकम चट्टानें सड़क पर आ गिरी थी। जिसके परिणामस्वरूप मार्ग छोटे- बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। मार्ग के बंद होने से लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। बंद पड़े मार्ग से लोग पैदल गुजरने में भी असमर्थ थे। बुधवार को एक बार फिर मार्ग बहाली का कार्य आरंभ किया गया लेकिन चट्टानों को हटाने में विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बहरहाल, बुधवार को भी वाहन भरमौर मुख्यालय नहीं पहुंच पाए हैं।लाहल के समीप भूस्खलन से अवरुद्ध हुए मार्ग को बहाल करने हेतु युद्धस्तर पर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। मलबा काफी अधिक होने के कारण मार्ग बहाली में देर हुई है। जल्द ही वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 19 मार्च 2020 वीरबार !!
अगला लेखलाहौल ! जनजातीय लाहौल घाटी पूरी तरह से सुरक्षित !