नगर पंचायत सुन्नी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया !

0
3756
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सुन्नी ! नगर पंचायत सुन्नी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर नगर पंचायत सुन्नी की विभिन्न वार्डों के महिला मंडलों की महिलाओं ने सामूहिक रूप से एक कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मा विकास सभा के राज्य अध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ नगर पंचायत सुन्नी की अध्यक्षता श्यामा देवी, राजेंद्र भारद्वाज तथा हरि सिंह हैरी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। हीरामणि भारद्वाज ने महिला शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली सावित्रीबाई फुले तथा दबे कुचले शोषित वंचित वर्ग के लिए संविधान में विशेष प्रावधान करने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित महिला सशक्तिकरण में योगदान करने वाले महान लोगों को याद करते हुए उपस्थित महिलाओं को महिलाओं के कर्तव्य और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले महापुरुषों ने भी महिलाओं की कोख से ही जन्म लिया है तथा उपस्थित लोगों से हमेशा महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। इस अवसर पर वार्ड 7 के महिला मंडल के प्रधान रेखा, सचिव नीरू, उपप्रधान शीला, वार्ड 4 के महिला मंडल की प्रधान शाहिना बेगम, सचिव वीना देवी तथा वार्ड 6 के महिला मंडल की प्रधान श्रुतिका भारद्वाज, उपप्रधान हर्ष लता सचिव अंजना सहित 60 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसराज के काकड़ा धार पंचायत में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस !
अगला लेखग्राम पंचायत मजीवाड़ में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में महिला ग्राम सभा का आयोजन !