ग्राम पंचायत मजीवाड़ में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में महिला ग्राम सभा का आयोजन !

0
8496
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सुन्नी ! ग्राम पंचायत मजीवाड़ में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। महिला ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की वरिष्ठ वार्ड सदस्य आशा वर्मा ने की। इस अवसर पर महिलाओं ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ नाटक, देश प्रेम गीत, समूह गान आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन प्रधान ग्राम पंचायत मझीवड़ प्रेम प्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत में मझीवड़ द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रधान प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा महिला मंडल गड़काहन तथा महिला मंडल खवाहल टरील को 21-21 सौ रुपए की राशि प्रदान की गई। महिला मंडल सरैल, जजैहड़, शील,रमाहण, मझीवड़, खड़कू, खवाहल टरील गड़काहन व स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर स्वच्छता कमेटी का गठन भी किया गया जिसकी अध्यक्षा चित्र रेखा को चुना गया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस अवसर पर किरण वर्मा, मीना वर्मा, प्रेमा ठाकुर, देव अंजना शर्मा, विजयलक्ष्मी, गीता ठाकुर, उर्मिला, नेहा, पूनम शर्मा, निर्मला, राधा, दिव्य ज्योति व प्रतिभावान छात्रा सिमरन को सम्मानित किया गया नारी सम्मान में चंपा शर्मा पूर्वा सदस्य चित्रलेखा को सर्वश्रेष्ठ महिला के पुरस्कार से नवाजा गया राधिका को गायकी के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग उपमंडल गुम्मा के सहायक अभियंता हरमेश भाटिया, कनिष्ठ अभियंता अंकुर, अंजली शर्मा, प्रियंका ठाकुर, कंचन वर्मा मौजूद रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखनगर पंचायत सुन्नी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया !
अगला लेखमानसिक रूप से बीमार बोधराज को शिमला के मनोरोगी अस्पताल में करवाया जायेगा दाखिल।
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]