सलूणी में आयोजित होगा विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

0
1443
रेखा चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सलूणी उपमंडलीय मुख्यालय पर 3 फरवरी को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम सलूणी में सुबह 11 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण धर्म चंद चौधरी करेंगे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस कार्यक्रम में न्यायिक और जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन, अधिवक्ता, पंचायती राज प्रतिनिधि, शिक्षक , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यार्थी और स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्य भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य विषय ‘राज्य के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले व कमजोर वर्गों के लोगों की बेहतरी में विधिक सेवाएं संस्थाओं की भूमिका पर आधारित रहेगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखअनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम से पाएं डेढ़ लाख तक का शिक्षा ऋण !
अगला लेखसांसद किशन कपूर ने बजट सत्र के लिए जनता से मांगे सुझाव !