शिमला ! गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश के 18 खेलों में 176 खिलाड़ी लेंगे भाग !

0
1068
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,21 अक्टूबर [ विशाल सूद ] ! गोवा में 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रतियोगिता में 43 खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के 176 खिलाड़ी 18 खेलों में भाग लेंगे। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने दी है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

राजेश भंडारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने 36 वें राष्ट्रीय खेलों में 9 मेडल हासिल किए थे। हिमाचल प्रदेश गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा और पदक हासिल करने के लिए प्रबल दावेदार पेश करेगा। प्रदेश जूडो, बॉक्सिंग, कुश्ती, कबड्डी सहित 18 खेलों में भाग ले रहा हैं। हिमाचल प्रदेश से नेट बॉल की टीम गोवा के लिए रवाना हो गई है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक ! 
अगला लेखशिमला ! स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को किया याद : मुख्यमंत्री !