धर्मशाला ! हिमाचल प्रदेश में आपदा से हुआ 12000 करोड़ का नुकसान : अग्निहोत्री !

0
699
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

धर्मशाला , 29 अगस्त ! हिमाचल प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कांगड़ा जिला के दौरे पर हैं वही कांगड़ा जिला के दौर में उपमुख्यमंत्री उनके क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं जहां पर बरसात से नुकसान हुआ है और प्रभावित जल सिंचाई विभाग की योजनाओं का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

वही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा आज जिला मुख्यालय धर्मशाला में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक रखी गई थी जिसमें जिला में हुई बारिश से नुकसान का विस्तृत ब्यौरा व जानकारी ली गई।

इस मौके पर जिला के तमाम अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नए पत्रकारों से बातचीत में कहां के प्रदेश आज बड़ी आपदा से जूझ रहा है 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान प्रदेश को हुआ है, साथ में उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार का मुख्य लक्ष्य बेसहारा हुए लोगों को सहारा देना है ताकि इस आपदा की घड़ी में उनके दुख को बांटा जा सके।

उन्होंने कहा कि 400 के करीब मकान कांगड़ा जिला में पूर्ण से ढ़ह गए हैं, लेकिन राहत की बात यह कि लोगों की जान बची है उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में 9 लोगों की मौत हुईं है।

जिला में 3 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है रिलीफ कैम्प में अभी भी 500 लोग रह रहे है। उन्होंने कहा कि भू वैज्ञानिक आंकलन कर रहे है कि आपदा का क्या कारण रहा है , सरकार का मुख्य लक्ष्य राहत और पुर्नवास कार्यो में लगा हुआ है जलशक्ति विभाग को काफी नुक्सान हुआ है।

उन्होंने कहा की 12 हजार करोड़ रुपये का प्रदेश में नुक्सान हुआ है। उपमुख्यमंत्री ने कहा आपदा की इस घड़ी में प्रदेश की हर मदद के लिए जहां लोग आगे आए हैं तो वहीं अन्य राज्यों द्वारा भी प्रदेश को मदद की गई है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रमुख और मुख्य लक्ष्य सरकार पुर्नवास ही है, प्रभावितों को उनके मकान देना वैकल्पिक जमीन देना सरकार की प्राथमिकता है।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार उन कर्मचारियों और अधिकारियों को समानित करेगी जिन्होंने आपदा के दौरान बेहतर कार्य किया है। वहीं कांगड़ा में पहाड़ियों का दरकना ओर खिसकना चिंताजनक है मकान नहीं टूटे है लोगो के दिल टूटे है, हिमाचल प्रदेश की सरकार जनता के साथ खड़ी हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखकुल्लू ! हाथी थान में एन एच ए आई के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीण !
अगला लेख!! राशिफल 30 अगस्त 2023 बुधवार !!