चम्बा , 11 अगस्त [ शिवानी ] ! तीसा बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के समीप जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच की मौत और अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के शिकार एक व्यक्ति को छोड़कर सभी लोग पुलिस कर्मी बताए जा रहे हैं।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार लोगों की संख्या और भी बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि यह जीप दुर्घटना के बाद कई सौ फीट नीचे गहरे नाले से होते हुए नदी में जा गिरी।
वहीं दुर्घटना का पता चलते ही चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हंस राज, पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -