शिमला ! बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत- सीएम सुक्खू !

0
244
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 25 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि बीजेपी को रोकने के लिए विपक्ष को एक मंच पर आने की जरूरत है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अब वह समय आ गया है, जब भारतीय जनता पार्टी की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को रोकने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक विचार के साथ चलना होगा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बुरी तरह डर गई है। उन्हें बेवजह परेशान करने के लिए उनकी सदस्यता रद्द करने का काम किया गया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ने दावा किया कि आने वाला वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी का है और वह देश में एक सशक्त चेहरे के रूप में रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को अब एक मंच पर आकर बीजेपी की नीतियों के खिलाफ लड़ना चाहिए।

 

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! जहां से शुरू हुआ ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक सफर, वहीं बने मुख्यतिथि ! 
अगला लेखशिमला ! राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर भड़की युवा कांग्रेस निकाली शव यात्रा, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला !