भरमौर ! हर वर्ग को राहत पहुंचाएगा मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया बजट : सुरेश कुमार ठाकुर !

0
351
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

भरमौर , 19 मार्च [ ज्योति ] ! हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा उनका पहला बजट पेश किया गया हैं। जिस पर हिमाचल प्रदेश किसान सयोजक सुरेश कुमार ठाकुर ने पेश किए गए बजट को हर वर्ग को राहत देने बाला बजट बताया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का पहला बजट काफी सराहनीय और उम्मीदों से भरा हुआ है। जिसमे हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह बजट हरित, स्वास्थ्य समृद्धि एवं भविष्य के लिए नई दिशा प्रदान करने बाला दस्तावेज है। मुख्यमंत्री ने बजट में बागवानी और कृषि के विकास के लिए हिम उन्नति योजना का एलान किया है।

इस योजना में प्रदेश में कृषि और बागवानी क्षेत्र ने समग्र विकास की रूप रेखा तैयार की गई है। बजट में जो नई 13 योजनाएं शुरू की गई है इन योजनाओं से प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा।

प्रदेश के किसानों व बागवानों में इस बजट से अपनी वार्षिक आय बढ़ने की उम्मीद जगी है। भरमौर क्षेत्र के किसानों बागवानों के लिए सेव के लिए कोल्ड स्टोर बनने की आशा पूरी होने का समय आ गया है।

 

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 19 मार्च 2023 रविवार !!
अगला लेखचम्बा ! आभार समारोह की तैयारियों हेतु हुई जिला एनपीएस कर्मचारी महासंघ चम्बा की बैठक :- सुनील जरयाल !