मंडी ! कांग्रेस ने प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की !

0
238
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी, ( घरोट ) 28 जनवरी ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह सब एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हाथ से एचबी हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर दी है,जिसका मुख्य उद्देश्य में देश में पार्टी की मजबूती व देश में आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करते हुए देश में कटरपंथी ताकतों को सत्ता से बाहर करना है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

प्रतिभा सिंह आज यहां हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज जिस प्रकार लोकतंत्र को कमजोर करने व लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है उसके लिये देश के लोगों को एकजुटता के साथ आगे लाना होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश मे भारत जोड़ो यात्रा का सफलतापूर्वक पूरा किया है उसके बाद अब पूरे देश मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता में बैठे आठ साल हो गए है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी और आज तक 16 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता। पर यह सब हवा हवाई साबित हुआ हैं। लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ जागरूक करने की बहुत आवश्यकता हैं। इसी उद्देश्य से देश मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को शुरू किया जा रहा हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने पर लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में जो भी वादे किए है उन सबको चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने सराज विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने इस क्षेत्र के विकास में कभी कोई कोर कसर बाकी नही रखी। उन्होंने कहा कि आगे भी इस क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बाकी नही रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिले इसे भी सुनिश्चित किया जाएगा।

इससे पूर्व प्रतिभा सिंह का सराज पहुंचने से पूर्व नाचन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों चैलचौक,गोहर,वासा,दाण में लोगों ने बड़ी गर्मजोशी से उन्हें फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
धरोट में जनसभा को सम्बोधित करते हुए चेतराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे वह पूरी निष्ठा से पूरा करंगे। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रदेश में हर घर घर तक राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया जाएगा।
चेतराम ठाकुर ने कहा कि सराज में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हैं। उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मजबूती के साथ आगे बढ़ना हैं।

 

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! एसजेपीएनएल कंपनी द्वारा शिमला शहर में पेयजल की दरों में की गई बढ़ोतरी !
अगला लेखशिमला ! ननखड़ी के टिक्करी गांव में खेत में गुब्बारे में मिले पाकिस्तानी नोट, जांच में जुटी पुलिस !