शिमला ! सांसद प्रतिभा सिंह ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊना और चम्बा के दौरे को महज एक चुनावी रैली करार !

0
190
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 13 अक्टूबर [ विशाल सूद ] ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊना और चम्बा के दौरे को महज एक चुनावी रैली करार देते हुए कहा है कि प्रदेश में बदलाब के रुख को अब कोई नही रोक सकता। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती चार उप चुनावों से शुरू हो गई है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

प्रतिभा सिंह ने आज यहां एक बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान लगातार दूसरे दौरे को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब प्रदेश में अपने केंद्रीय नेताओं के जितने मर्जी दौरे या रैलियां करवा लें,लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी धन का खुल कर दुरपयोग कर रही है। प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन पर ला कर खड़ा कर दिया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि ठीक चुनावों से पहले मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से जल्दबाजी में आधे अधूरे कार्यो के उद्धघाटन व शिलान्यास करवा रहें है उससे साफ है कि प्रदेश में भाजपा चुनाव परिणामों को लेकर बुरी तरह डरी हुई है। भाजपा इसका विधानसभा चुनावों में रजनीतिक लाभ लेने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि पांच साल के इस कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं की कोई सुध नही ली। उन्होंने कहा कि असल मे सत्ता को हाथ से जाते देख अब भाजपा प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि इस समय प्रदेश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। सरकार के पास भाजपा की रैलियों की करोड़ो की देनदारियां पेंडिंग पड़ी है। सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने तक के पैसे नही है। आलम यह है कि सरकार ने जुलाई में 1000 करोड़ का कर्ज लिया फिर अगस्त में 1500 करोड़,सितंबर में 2500 करोड़ व अक्टूबर में 1000 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। भाजपा सरकार यह पैसा अपनी चुनावी रैलियों और अपने केंद्रीय नेताओं की आवभगत पर खर्च कर रही है,जबकि कर्मचारियों को उनके देय भत्ते नही दिए जा रहें है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी सभी गांरटी के अतिरिक्त अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करेगी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबिलासपुर ! जिला बिलासपुर में 15 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित !
अगला लेखऊना ! प्रधानमंत्री ने बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास और आईआईआईटी का उदघाटन किया, वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई !