सिरमौर ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने राजगढ़ में भाजपा को कहा डूबता जहाज !

0
231
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सिरमौर ! प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को बाहर करने का मन बना लिया है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि टिकटों के बंटवारे में कोई भाई भतीजावाद नही चलेगा और सर्वे के आधार पर जीताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दी जाएगी। यह बात कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राजगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

भाजपा सरकार ने मल्टी टास्क वर्कर भर्ती में महिलाओं के सिर पर सीमेंट की बोरीया लाद कर यह बता दिया है कि वह महिलाओं की कितनी हितेषी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा को डूबता जहाज बताते हुए कहा कि प्रदेश में पहले मुख्य सचिव गए अब डीजीपी जाने वाले है और उसके बाद मुख्यमंत्री के जाने की बारी है। उन्होंने यह नारा भी लगाया कि तेरी है न मेरी है- यह सरकार लुटेरी है।

उन्होंने कहा कि जहां पूर्व के मुख्यमंत्रियो को उनके अच्छे कार्यो के लिए याद किया जाएगा वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नौकरी बेचने वाले मुख्यमंत्री के नाम से याद रखा जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को 90 दिन पार्टी को देकर दिनरात कार्य करने का संकल्प लेने का आवाहन किया।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! कांग्रेस में शामिल होने वाले मुकेश का नहीं था भाजपा से कोई‌ नाता – विनोद शर्मा !
अगला लेखबिलासपुर ! मां सन्तोंषी औद्योगित प्रशिक्षण संस्थान घुमारवीं में किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन !