शिमला ! सेब का 1रूपये समर्थन मूल्य बढ़ाना सरकार का बागवानो के साथ धोखा, लम्बे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस बागवानो के लिए बहा रही घड़ियाली आंसू,,, आप !

0
298
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! प्रदेश सरकार ने सेब के समर्थन मूल्य में 1 रूपये की बढ़ोतरी की है तों कार्टन में लगने वाले जीएसटी में 6 प्रतिशत राहत दी है। लेकिन विपक्षी दलों ने इसे ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। आम आदमी पार्टी ने इसे बिना सोचे समझे दबाव के चलते बागवान विरोधी निर्णय बताया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

आम आदमी पार्टी किसान विंग के अध्यक्ष अनिन्दर सिंह नौटी ने कहा कि सरकार बागवानो के साथ मजाक कर रही है। पहले की बागवानो की पेमेंट सरकार अभी तक नहीं दे पाई है। सरकार ये जो राहत देगी सब्सिडी के रूप में किसानों को मिलेगी उसके लिए बागवानो को कई चक्कर लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा की बागवानो की दुर्दशा के लिए पूर्व में कांग्रेस की सरकारें भी जिम्मेदार है।

कांग्रेस ने लम्बे समय तक राज किया लेकिन आज तक सेब का समर्थन मूल्य 10 रूपये ही है जो कि कम से 40 रूपये होना चाहिए। कांग्रेस आज झूठे घड़ियाली आंसू बहा रही है। आम आदमी पार्टी किसानों बागवानो के साथ खड़ी है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! युवाओं में कौशल विकास का विशेष महत्व – उपायुक्त डीसी राणा !
अगला लेख!! राशिफल 16 जुलाई 2022 शनिवार !!