शिमला ! राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने संत कबीर जयन्ती पर बधाई दी !

0
897
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संत कबीर जयन्ती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने संत कबीर को धार्मिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था तथा उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में संत कबीर को समस्त मानव जाति का पथ-प्रदर्शक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता और सद्भाव का मार्ग दिखाया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए संत कबीर की शिक्षाओं का अनुसरण करने का आग्रह किया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखलाहौल ! डॉ रामलाल मारकंडा ने किया आठ करोड़ पांच लाख की लागत से निर्मित गवाज़ग पुल का उद्घाटन !
अगला लेखशिमला ! मुख्यमंत्री ने ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी जी का स्वागत किया !